Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी एवं खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियों को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने वर्चुअल बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के आवागमन भोजन और आवास समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों विधानसभा वार बजट की स्थिति तथा खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खेल महाकुंभ से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करते हुए प्रतियोगिताओं का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल में अब तक 22,380 खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है और पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने बताया कि जनपद में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन स्तरों पर किया जाएगा। प्रथम चरण में 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर दूसरे चरण में 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा वार प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद सांसद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा वार होने वाली प्रतियोगिताओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बैठक में खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों बजट की स्थिति और खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी भी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिताओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया सहित सभी विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed