Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के देवप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की बहनों ने विधायक विनोद कंडारी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता प्रेम और विश्वास का भाव देखने को मिला। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से विधायक विनोद कंडारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बहनों का यह प्रेम स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं बल्कि आपसी विश्वास सम्मान और आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की आत्मीयता और विश्वास सदैव बना रहे यही उनकी कामना है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बहनों द्वारा जिस आत्मीयता के साथ उन्हें रक्षा सूत्र बांधा गया वह उनके लिए विशेष भावनात्मक क्षण है। उन्होंने सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में बहनों ने विधायक को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और पारिवारिक वातावरण बना रहा। उपस्थित महिलाओं ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक-दूसरे के प्रति प्रेम सम्मान और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत मंडल महामंत्री सरोज थपलियाल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी नगर पालिका सभासद सादिया दीवान कैतूरा नगर पालिका सभासद शालिनी अग्रवाल एवं प्रीति सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं। विधायक ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed