प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शराब के अवैध धंधे में संलिप्त दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 50 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों के अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 और 30 अगस्त की मध्यरात्रि को कोतवाली नगर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। पुलिस ने आशु गुप्ता उर्फ घोंचू पुत्र सिन्धु गुप्ता निवासी गली नंबर 2 विकास कॉलोनी कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कुणाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रामलीला पार्क मायापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा कांस्टेबल आनन्द तोमर कांस्टेबल रमेश सिंह एवं कांस्टेबल जसवीर शामिल रहे।
