प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना झबरेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर वीरपुर बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान ईको कार सवार अजीज और रहमान को उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश निर्मित बीयर बरामद हुई। बरामद बीयर में ट्यूबर्ग ब्रांड की चार पेटी तथा बडवाइजर ब्रांड की एक पेटी शामिल है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीज पुत्र मुशर्रफ तथा रहमान पुत्र साजिद निवासी लोधा मंडी पीठ बाजार ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल राजदीप एवं पीआरडी चुन्नीलाल शामिल रहे।
