Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर सरेआम हंगामा और हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हुड़दंग करने वाले नौ लोगों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ महिला एवं पुरुष सड़क पर सरेआम हो-हल्ला और हुड़दंग करते हुए आपस में मारपीट कर रहे थे। इस कारण रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोगों द्वारा इन व्यक्तियों का विरोध भी किया जा रहा था जिससे राहगीरों एवं आमजन में काफी रोष व्याप्त था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को चिन्हित कर उन्हें काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले नौ लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में शिवम पुत्र अनिल निवासी ग्राम मंगलखेड़ा थाना स्योहारा जिला बिजनौर हाल पता टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार गौरव गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी मोहल्ला प्रगति नगर थाना शहर कोतवाली जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल पता ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार गौतम कश्यप पुत्र सियाराम निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली शहर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार शानू पुत्र गौतम निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली शहर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार एक महिला निवासी ग्राम एवं थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार शिवा कश्यप पुत्र राजू कश्यप निवासी ग्राम अर्जुन पुरवा थाना कोतवाली शहर जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार ओम गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम सम्पूर्णा नगर थाना सम्पूर्णा नगर जिला लखीमपुर खीरी हाल पता ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार सूरज पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला मिश्रपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद तथा एक महिला निवासी ग्राम अखेड़ा थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला हो या पुरुष शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल बिष्ट कांस्टेबल जितेंद्र एवं कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *