Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर ने श्रीयंत्र यूथ क्लब श्रीनगर के सहयोग से विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में छात्राओं के लिए ‘रेड टॉक’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता गढ़वाल विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर प्रियंका जोशी ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों मासिक धर्म स्वच्छता व्यक्तिगत साफ-सफाई पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं की विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान करते हुए कहा कि मासिक धर्म एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है जिसके प्रति समाज में व्याप्त झिझक और भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता संबंधी सही आदतों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर सही जानकारी भविष्य के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव रखती है। विद्यालयों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर गढ़वाल के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन उषा चौधरी रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी रोटेरियन डॉ.प्रदीप अंथवाल विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.मीना सेमवाल प्रवक्ता मंजू रावत शकुंतला चौहान अनुपम बहुगुणा सहायक अध्यापिका ज्योति प्रभाकर रेखा चौहान प्रियंका भट्ट हंसी पाठक सीमा रावत एवं मीना पोखरियाल सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *