प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आयुष विभाग के दिशा-निर्देश पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तत्वावधान में केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ पर "एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के तहत योगाभ्यास कराया गया। जिसमें एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। एसएसबी द्वारा आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास कराये जाने पर आभार प्रकट किया।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी आयुष नोडल डॉ.शैलेन्द्र पांडे के निर्देशानुसार आयुष वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.कविता रावत एवं डॉ विवेक वर्मा के नेतृत्व में योग अनुदेशक रूचि लखेडा,सुनीता चौहान,संदीप धनाई ने एसएसबी योगाभ्यास कराया गया। जिसमें एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने बड़े उत्साहित होकर योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। टीम प्रभारी आयुष वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.कविता रावत ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष मंत्रालय द्वारा विभिन्न संस्थानों को योग कराया और सिखाया जा रहा है। ताकि लोगों में योग के प्रति स्वीकार्यता बढेगी। उन्होंने योग शिविर में पहुंचने वाले सभी बल के अधिकारियों एवं जवानों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर यशवंत रावत व अनूप सिह आदि मौजूद थे।
Spread the love
एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को योग सिखाया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आयुष विभाग के दिशा-निर्देश पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तत्वावधान में केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केन्द्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर में वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ पर “एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत योगाभ्यास कराया गया। जिसमें एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। एसएसबी द्वारा आयुष विभाग द्वारा योगाभ्यास कराये जाने पर आभार प्रकट किया।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी आयुष नोडल डॉ.शैलेन्द्र पांडे के निर्देशानुसार आयुष वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.कविता रावत एवं डॉ विवेक वर्मा के नेतृत्व में योग अनुदेशक रूचि लखेडा,सुनीता चौहान,संदीप धनाई ने एसएसबी योगाभ्यास कराया गया। जिसमें एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों ने बड़े उत्साहित होकर योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। टीम प्रभारी आयुष वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.कविता रावत ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष मंत्रालय द्वारा विभिन्न संस्थानों को योग कराया और सिखाया जा रहा है। ताकि लोगों में योग के प्रति स्वीकार्यता बढेगी। उन्होंने योग शिविर में पहुंचने वाले सभी बल के अधिकारियों एवं जवानों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर यशवंत रावत व अनूप सिह आदि मौजूद थे।