Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलेठी (डोबिल्यालों) स्थित शिवालय तक मोटर मार्ग निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य के द्वितीय चरण स्टेज-1 का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 96.23 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है, जबकि इसकी स्वीकृत लंबाई 2.550 किलोमीटर है। लंबे समय से क्षेत्रवासी शिवालय तक मोटर मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मार्ग का निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मोटर मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही शिवालय तक पहुंच भी आसान होगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट जेपी चंद सहकारिता निदेशक सूरत ग्राम प्रधान साब सिंह ग्राम प्रधान भगवान सिंह रावत ग्राम प्रधान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत दलवीर सजवान प्रमोद चंद जिला मंत्री गोविंद चौहान अर्जुन चौहान ग्राम प्रधान लोकेंद्र रौतरी मोर सिंह बागरी महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी लिंगवाल और सरोज थपलियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास को लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों में मार्ग निर्माण शुरू होने को लेकर उत्साह देखा गया और उन्होंने इस सुविधा के लिए खुशी जताई। मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे देवप्रयाग क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *