Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नशामुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग रोकथाम अभियान से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए पुराने पोर्टल को बंद कर अब सभी गतिविधियों को नवीन समावेश पोर्टल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। शासन एवं समाज कल्याण निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं संस्थानों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने निर्देश दिए कि नशामुक्ति अभियान से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी शैक्षणिक संस्थान नशामुक्ति एवं डी-एडिक्शन केंद्र एनएपीडीडीआर के नोडल अधिकारी तथा अन्य सभी संबंधित लोग नवीन समावेश पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नवीन पोर्टल पर नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित सभी भावी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित अभियान की बैठकों तथा अन्य गतिविधियों से संबंधित वीडियो एवं फोटो भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाने हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नवीन पोर्टल के लिंक की जानकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों शैक्षणिक संस्थानों नशामुक्ति केंद्रों तथा अन्य संबंधित हितधारकों तक पहुंचाएं और पोर्टल के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी नवीन पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की प्रभावी निगरानी अभिलेखीकरण एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने में समावेश पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *