Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण पखवाड़े को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और समर्पण की 25 वर्षों की यात्रा यादगार रही है। उन्होंने देशहित और समाजहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने राष्ट्र को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा समर्पण पखवाड़ा उत्साह और सेवाभाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़े के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। सेवा समर्पण पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य परीक्षण पौधारोपण जरूरतमंदों की सहायता जनजागरूकता अभियान और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को जानने और यथासंभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा ही संगठन की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास सुशासन आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। सेवा समर्पण पखवाड़ा इसी सेवाभाव को और मजबूत करने का अवसर है। कार्यकर्ताओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही गई। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सेवा समर्पण पखवाड़ा केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प है। इसके माध्यम से सेवा सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जाना है। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कैंट विधायक सविता कपूर दायित्वधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीत मित्तल विनोद उनियाल श्याम अग्रवाल कुंवर जपेंद्र महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल ओम कक्कड़ राजेश कंबोज मोहित शर्मा जगदीश अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल सहित महानगर के पदाधिकारी और मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *