प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने विशेष सायंकालीन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। सायंकाल के समय प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीमों ने आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी गई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का भय बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। हरिद्वार पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद में इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
