मुख्य विकास अधिकारी ने किया सीएसआर मद के अंतर्गत प्रस्तावित स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आकांक्षी जनपद हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने आज जनपद हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पानीपत) के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सीएसआर (CSR) मद से किए जा रहे प्रस्तावित कार्यों की गहन समीक्षा की।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि इंडियन ऑयल द्वारा स्वास्थ्य विभाग हेतु प्रस्तावित चीलर मशीन एवं अन्य संबंधित प्रस्तावों को दो दिन के भीतर पूर्ण रूप से प्रस्तुत कर भेजा जाए,जिससे कार्यवाही को शीघ्र गति मिल सके। इंडियन ऑयल की ओर से इन प्रस्तावों को समय से पूर्ण किए जाने की सहमति बैठक में दी गई।बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,पानीपत की सीएसआर इकाई की ओर से संजय कुमार (जनरल मैनेजर),सदीप गोयल (चीफ मैनेजर),विवेक शर्मा (सीनियर मैनेजर) एवं त्रिप्ति मुनयाल (असिस्टेंट मैनेजर) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित स्वास्थ्य संबंधी मदों पर विस्तृत जानकारी साझा की एवं शीघ्र अमल की प्रक्रिया पर चर्चा की।यह बैठक आकांक्षी जनपद हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Spread the love