Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 99 प्रतिशत सफलतापूर्वक संपादित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिला है। इसी सहयोग के परिणामस्वरूप पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा सका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शेष कार्य भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जा रहा है। बैठक के दौरान विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह कांग्रेस के चंद्रपाल सिंह कैलाश प्रधान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *