Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और घटना का वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार बुग्गावाला निवासी एक व्यक्ति ने 1 सितंबर 2026 को थाना बुग्गावाला में शिकायत देकर बताया था कि उसके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र के साथ 30 अगस्त 2026 को शहीदवाला ग्रंट निवासी अभिषेक पुत्र पवन ने दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी बताया गया कि घटना का एक साथी द्वारा वीडियो बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश थानाध्यक्ष बुग्गावाला को दिए थे। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद आरोपी अभिषेक को 3 सितंबर 2026 को बुग्गावाला क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पुत्र पवन ग्राम शहीदवाला ग्रंट बुग्गावाला थाना क्षेत्र हरिद्वार का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट और कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *