Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खानपुर में अवैध शराब के निर्माण परिवहन और सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबारियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खानपुर पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है और मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए लगातार दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और सटीक सूचना के आधार पर ग्राम करणपुर में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इसरार पुत्र स्वर्गीय नूर अहमद निवासी ग्राम करणपुर कोतवाली खानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *