प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रानीपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने सटोरियों और जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1100 रुपये की नकदी सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया गया। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 की रात को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि गैस प्लांट क्षेत्र में सलेमपुर पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से जुआ और सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जाविद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची पेन और 1100 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित थाने में कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।
रानीपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत सट्टेबाजी पर कार्रवाई, 1100 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ एक गिरफ्तार
