Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली में अतिवृष्टि और दैवीय आपदा की विषम परिस्थितियों के बीच पुलिस जवान लगातार जनता की सुरक्षा खोज-बचाव और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। कई बार पुलिसकर्मियों को अंधेरी रात और दुर्गम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। इसी को देखते हुए पुलिस जवानों को रात्रि में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टॉर्च लाइटें प्रदान की गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश लाल शाह द्वारा थाना थराली को 14 अत्याधुनिक एलईडी टॉर्च लाइटें प्रदान की गईं। इसके साथ ही थाने के अंतर्गत कार्यरत 30 थाना प्रहरियों को भी 30 टॉर्च लाइटें वितरित की गईं। रात्रि के समय खोज बचाव एवं राहत कार्यों के दौरान ये टॉर्च लाइटें पुलिस जवानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इनके माध्यम से अंधेरे और विषम परिस्थितियों में पुलिसकर्मी अपने कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे तथा जरूरत के समय राहत एवं बचाव कार्यों में भी सुविधा मिलेगी। चमोली पुलिस की ओर से इस सहयोग के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश लाल शाह का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *