प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में देश के द्वितीय राष्ट्रपति रहे भारत रत्न डाॅ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने विद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को सम्मानित किया है। प्रबंधन समिति ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक नवाचार,कुशल विद्यालय प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर सह प्रबंधक व पूर्व प्रधान दिनेश सिंह चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा प्रतिनिधि अनिल सिंह नेगी व प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा ने शिक्षक दिवस पर विद्यालय के शैक्षणिक विकास एवं अन्य बेहतरीन गतिविधियों के संचालन के लिए शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में उप प्रधानाचार्य शोवेन्द्र शाह राजेन्द्र सिंह राणा रश्मि नेगी भरत सिंह चौहान प्रीति बिष्ट गौतमानन्द भट्ट अनिल कुमार स्नेही उत्तमा योगेश उनियाल पंकज थपलियाल देवेन्द्र सिंह चौहान सतीश राणा धनी लाल कमल लाल मोर सिंह पुण्डीर विजय सिंह चौहान विजयलक्ष्मी चौहान मंगला देवी व सुमानी देवी को माल्यार्पण के साथ शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं में मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्रि परीक्षा में चयनित कक्षा नो के छात्र सुशांत सिंह पुत्र सुनील रावत,कुमारी शीजल पुत्री स्व.सुरेश लाल,कुमारी राधिका पुत्री संजय सिंह राणा कक्षा 6 की कुमारी शीतल पुत्री स्व.सुरेश लाल के साथ ही पूर्व में एनएमएमएस में चयनित कक्षा 10 के छात्र आरव नेगी पुत्र मनोज नेगी को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय की ओर से माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित कक्षा 12 की छात्रा कुमारी हिमांशी व विद्यालय से खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान ने व अध्यक्षता प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर ने की है।
