Spread the love

प्रदीप कुमार
मुनि की रेती-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर एवं ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती में आयोजित अंडर-19 बालक-बालिका ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजलवान मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर प्रख्यात समाजसेवी डॉ.राजे नेगी एयर फोर्स अधिकारी डीपी रतूड़ी और समाजसेवी भारद्वाज मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की भूमिका भी सराहनीय रही। निर्णायक मंडल में विशाल शर्मा सार्थक सेमवाल अजय कुमार शिवानी काला शीतल विजय गैरोला विकास और करन शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल ग्रैपलिंग टिहरी गढ़वाल के सचिव अनुज गौड़ और सह कोषाध्यक्ष दीपाली रयाल सक्रिय रूप से जुटे रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता में मौजूद सभी अतिथियों निर्णायकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *