Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मेरा युवा भारत हरिद्वार द्वारा जनपद के शिक्षण संस्थानों में पोस्टर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया गया। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.सुनील कुमार बत्रा एवं अन्य शिक्षकों और अधिकारियों की उपस्थिति में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के पोस्टर का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के युवाओं को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अमृता विश्व विद्यापीठम् हरिद्वार परिसर में भी विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के पोस्टर प्रदर्शित एवं वितरित किए गए। विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय युवा पहल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना तथा उनके विचारों नवाचारों और समाधानों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। मेरा युवा भारत हरिद्वार की ओर से जनपद के युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पंजीकरण एवं जानकारी के लिए मेरा युवा भारत पोर्टल उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *