Spread the love

जनपद मुख्यालय सहित न्यायालय परिसर केदारनाथ धाम व अन्य स्थानों पर आयोजित होगा योग दिवस कार्यक्रम

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जनपद भर में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रवि रंजन के नेतृत्व में जनपद न्यायालय परिसर में प्रातः 7ः30 बजे से योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें न्यायालय में कार्यरत सभी अधिकारियों-कार्मिकों व अधिवक्तागण द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ.रघुवीर सिंह ने बताया कि आइए मिलकर मनाएं योग दिवस थीम पर रुद्रप्रयाग विधायक की अध्यक्षता में प्रातः 6ः30 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक गुलाबराय मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों,कार्मिकों सहित आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।वहीं,जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को गुलाबराय मैदान में जबकि श्री केदारनाथ एवं राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गुप्तकाशी में योग कार्यक्रम के लिए संबंधित युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक को प्रतिभाग करने सहित अन्य तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp