राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यशाला का सफल आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में "नमामि गंगे इकाई" तथा "माय भारत-रुद्रप्रयाग" के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 8 बजे से एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशुतोष त्रिपाठी एवं माय भारत-रुद्रप्रयाग के जिला युवा अधिकारी श्री राहुल डबराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यशाला में योग प्रशिक्षिका नेहा पंवार द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का सटीक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने योग के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर कार्यक्रम के सह-संयोजक श्रीकांत नौटियाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.गोपी प्रसाद,डॉ.अंविता सिंह,डॉ.आशीष नौटियाल सहित छात्र स्वयंसेवियों विजय वशिष्ठ,अजीता,प्रिया नौटियाल,रुचि पंवार,महक थपलियाल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया।
Spread the love
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यशाला का सफल आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में “नमामि गंगे इकाई” तथा “माय भारत-रुद्रप्रयाग” के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 8 बजे से एक दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशुतोष त्रिपाठी एवं माय भारत-रुद्रप्रयाग के जिला युवा अधिकारी श्री राहुल डबराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यशाला में योग प्रशिक्षिका नेहा पंवार द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का सटीक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने योग के शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर कार्यक्रम के सह-संयोजक श्रीकांत नौटियाल ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.गोपी प्रसाद,डॉ.अंविता सिंह,डॉ.आशीष नौटियाल सहित छात्र स्वयंसेवियों विजय वशिष्ठ,अजीता,प्रिया नौटियाल,रुचि पंवार,महक थपलियाल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।सभी प्रतिभागियों ने कार्यशाला को लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया।