प्रदीप कुमार
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा एवं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा-2026 के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि से खेल चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 260 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के बाद जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि के इंडोर हॉल में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी तथा प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षक अरविन्द सिंह चौहान खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी एवं दीपक सिंह रावत सहित युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और प्रशिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
