Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। व्यापार सभा श्रीनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहायक आयुक्त वाणिज्य कर श्रीनगर जीसान मलिक से सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार वार्ता की। बैठक में श्रीनगर के व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान के साथ ही जीएसटी से संबंधित नियमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के दौरान व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को जीएसटी बिल उपलब्ध कराने तथा जीएसटी बिल के महत्व को लेकर व्यापारियों एवं आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर भी चर्चा हुई। व्यापार सभा ने कहा कि जीएसटी संबंधी नियमों की सही जानकारी व्यापारियों और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए विभाग के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी। वार्ता के दौरान जीएसटी आयुक्त की ओर से अवगत कराया गया कि मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर कुछ व्यापारियों की सूची विभाग को प्राप्त हुई है। इसके आधार पर 10 सितंबर से बाजार में जीएसटी टीम द्वारा संबंधित व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर बिल बुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सर्वे अथवा निरीक्षण किया जा सकता है। व्यापार सभा ने सभी संबंधित व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने स्टॉक रजिस्टर बिल बुक और अन्य आवश्यक जीएसटी दस्तावेज व्यवस्थित एवं उपलब्ध रखें ताकि विभागीय कार्यवाही के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी महासचिव छवि अग्रवाल कोषाध्यक्ष पंकज नेगी आशीष सदाना सुजीत अग्रवाल सोमेश अग्रवाल अजय कुमार गुप्ता हिमांशु भट्ट, हर्ष अग्रवाल एवं भूपेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *