Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में वीबीजीरामजी के अंतर्गत अनुमन्य पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल सुरक्षा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन स्रोत स्थायित्व जल गुणवत्ता पेयजल अवसंरचना के अनुरक्षण तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वीबीजीरामजी के अंतर्गत अनुमन्य पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को चिन्हित कर व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कार्ययोजना में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन पेयजल लाइनों व अन्य संरचनाओं के अनुरक्षण जल भंडारण टैंकों एवं स्रोतों की नियमित सफाई जल गुणवत्ता बनाए रखने क्लोरीनेशन तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को जल जीवन मिशन स्वजल एवं अन्य संबंधित योजनाओं के साथ समन्वय के माध्यम से प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्रोतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े कार्यों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने से योजनाओं की स्थायित्व और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकती है। स्वजल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी और परिणाम आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और ग्राम पंचायतवार सुव्यवस्थित कार्ययोजना के माध्यम से वीबीजीरामजी के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा सकता है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संजय खंडूरी जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नवनीत कटारिया कार्यक्रम प्रबंधक स्वजल दीपक रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *