प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस की ओर से स्कूलों में बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत कोतवाली नरेंद्रनगर थाना हिंडोलाखाल कोतवाली कीर्तिनगर कोतवाली देवप्रयाग कोतवाली घनसाली कोतवाली मुनिकीरेती कोतवाली कैंपटी सहित जनपद के अन्य थानों की पुलिस टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। अभियान के दौरान टीम गौरा के माध्यम से छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा आत्मरक्षा और उनके अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ ही नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने और आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। टिहरी पुलिस की ओर से अभियान के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा सम्मान और विश्वास के साथ बच्चों के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने पर भी जोर दिया।
