प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने 522 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस टीम बन्दा रोड परमार्थ घाट के निकट भूपतवाला क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर सकपका गया और अचानक पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह निवासी गलाती थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव की ओर से चरस सस्ते दाम में खरीदकर हरिद्वार में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी और कार्रवाई के संबंध में कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सुंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह निवासी गलाती थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ है। उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार तथा हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी शामिल रहे।
