प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने 10 सितंबर 2026 को पुलिस लाइन के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी ली। गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी मादक पदार्थों की तस्करी साइबर अपराध महिला एवं बाल सुरक्षा तथा मुख्यालय स्तर से संचालित विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने प्रभावी पुलिसिंग अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में इनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई तथा जन-जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को मुख्यालय स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। सार्वजनिक आयोजनों और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त चेकिंग और संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के लिए टॉप-10 अपराधियों हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों पर निरंतर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। लंबित विवेचनाओं शिकायतों एवं जनसुनवाई प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। छात्रसंघ चुनाव-2026 के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतर्क निगरानी रखने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। आमजन को डिजिटल अरेस्ट निवेश धोखाधड़ी फर्जी लिंक सोशल मीडिया ठगी एवं साइबर ब्लैकमेलिंग के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अंतरजनपदीय एवं अंतरराज्यीय नेटवर्क पर विशेष निगरानी रखने तथा नशा तस्करों की संपत्तियों के चिन्हीकरण एवं वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं बाल सुरक्षा इकाइयों द्वारा विद्यालयों और महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। किरायेदारों घरेलू सहायकों बाहरी श्रमिकों एवं होटल सत्यापन अभियान को फिर गति देने तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में सत्यापन की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और ओवरस्पीडिंग नशे में वाहन चलाने मॉडिफाइड साइलेंसर एवं खतरनाक ड्राइविंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने को कहा गया। थाना स्तर पर प्राप्त ई-एफआईआर जनशिकायतों एवं ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पुलिस की जवाबदेही एवं जनविश्वास को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ संवेदनशील पारदर्शी एवं उत्तरदायी व्यवहार अपनाते हुए जनसेवा जनसुरक्षा एवं जनविश्वास की भावना के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में अब तक प्राप्त कुल 593 शिकायतों में से 530 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है जबकि 63 शिकायतें विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। एसएसपी ने लंबित शिकायतों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनकी नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिस कार्मिकों को ‘कर्मचारी ऑफ द मंथ’ का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक ना.पु.वेद प्रकाश आरक्षी 425 ना.पु.चन्द्रपाल होमगार्ड 1628 कुलदीप अपर उपनिरीक्षक ना.पु.जयपाल सिंह उपनिरीक्षक ना.पु.रणजीत तोमर अपर उपनिरीक्षक ना.पु.अहसान अली मुख्य आरक्षी 108 ना.पु.उत्तम चौहान आरक्षी 237 स.पु. अवनीश कुमार आरक्षी 99 स.पु.शितांषु कुमार आरक्षी 241 ना.पु.राकेश गुंसाई उपनिरीक्षक ना.पु.पंकज तिवारी उपनिरीक्षक ना.पु. विजय सैलानी मुख्य आरक्षी 126 ना.पु.दिनेश चौधरी आरक्षी 62 ना.पु.महावीर पुण्डीर उपनिरीक्षक ना.पु. अमरजीत सिंह अपर उपनिरीक्षक ना.पु.रविन्द्र भण्डारी मुख्य आरक्षी 99 ना.पु.उदय कुमार,मुख्य आरक्षी 204 ना.पु.विक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी 78 ना.पु. बुद्धिबल्लभ आरक्षी 399 ना.पु.विजय प्रकाश होमगार्ड 1381 राजेन्द्र पुण्डीर होमगार्ड 1263 मनवर सिंह पीआरडी अरविन्द कुमार उपनिरीक्षक ना.पु.अमित कुमार मुख्य आरक्षी 33 ना.पु.लोकेश गिरी आरक्षी 04 ना.पु.संजीव कुमार अपर उपनिरीक्षक ना.पु.प्रदीप बिष्ट आरक्षी 169 ना.पु.दिगम्बर सिंह आरक्षी 54 स.पु.सुमित कुमार आरक्षी चालक सूर्यकान्त फायर चालक नवनीत सिंह फायरमैन संजय सिंह फायरमैन नरेन्द्र दत्त मुख्य आरक्षी पु.दू.अनुज प्रसाद होमगार्ड 1718 पंकज और होमगार्ड 1713 हर्षपाल शामिल रहे। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तपेश कुमार सीएफओ राजेंद्र खाती सहित समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
