प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार से बद्रीनाथ की यात्रा पर निकले जीत बहादुर थापा का बैग पीपलकोटी के आसपास कहीं छूट गया जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिलने पर उन्होंने चौकी पीपलकोटी पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पीपलकोटी पुलिस ने बैग की तलाश शुरू कर दी और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद बैग सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने 11 सितंबर 2026 को बैग उसके वास्तविक स्वामी जीत बहादुर थापा के सुपुर्द कर दिया। अपना सामान सही-सलामत वापस मिलने पर जीत बहादुर थापा के चेहरे पर राहत और खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
