प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज़ दिनांक 12 सितंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु.अलका द्वारा की गई जिसमें सदस्य विद्वान अधिवक्ता नितेश भारती रहे। बाह्य न्यायालय श्रीनगर द्वारा कुल 317 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें301-फौजदारी वाद 3- एन.आई.एक्ट 9-अंतिम रिपोर्ट 1-डीबी एक्ट 2-बैंक रिकवरी 1-IPCके मामले शामिल थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ़ उत्तराखंड अर्जुन सिंह भंडारी महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट विकास पंत देवी प्रसाद खरे प्रदीप मैठाणी सुबोध भट्ट विकास कैठेत राखी राय महेंद्र पाल सिंह रावत भूपेंद्र पुंण्डीर कविता मेवाड़ सुरेंद्र सिंह रौथान सुनीता भण्डारी गौरव उपाध्याय आनंद सिंह बुटोला कुलदीप दानू रतन सिंह बिष्ट लक्ष्मीकांत प्रेरणा काला पीएलवी सदस्य प्रीति बिष्ट पूनम हटवाल प्रियंका रॉय प्रकाश नेगी मानव बिष्ट रोशनी देवी न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह रीडर ज्योतिष धिल्डियाल स्टेनो हिरदेश कुमारी सोहन सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आनन्द प्रसाद भारती आदि उपस्थित थे।
