Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। गत रात्रि हुई वर्षा के कारण चीरबासा हैलीपैड के समीप श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनः मलबा एवं पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल कनिष्ठ अभियंता और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुप्तकाशी को अवगत कराया। वर्तमान में क्षेत्र में वर्षा जारी है। मौसम सामान्य होने के बाद मार्ग से मलबा एवं पत्थर हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा। मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में रोका गया है। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम एवं मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से आगे न बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *