Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में पुलिस व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से थाना और कोतवाली स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर ने कोतवाली देवप्रयाग का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं अभिलेखों पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर ने कोतवाली परिसर में संतरी ड्यूटी हवालात मालखाना शस्त्रागार मैस बैरक महिला हेल्प डेस्क सीसीटीएनएस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालय में रखे अभिलेखों कंप्यूटर उपकरणों थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं दुरुस्त बनाए रखने तथा अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यावधिक रख-रखाव करने के निर्देश दिए गए। शस्त्रागार में मौजूद सभी सरकारी शस्त्रों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई रख-रखाव एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी ली गई। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों से शस्त्र खुलवाकर उनकी हैंडलिंग और संचालन संबंधी जानकारी भी परखी गई। सभी कर्मचारियों को सरकारी शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली में लंबित विवेचनाओं शिकायती प्रार्थना पत्रों सम्मन और वारंट गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट हिस्ट्रीशीट सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं प्रकरणों की समीक्षा की गई। संबंधित विवेचकों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय से संबंधित सम्मन एवं वारंट की तामील में तेजी लाने तथा वांछित आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई। क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च सतर्कता अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वर्दी का सही रख-रखाव सुनिश्चित करने के साथ ही आमजन के साथ शालीन विनम्र एवं मधुर व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ भी गोष्ठी आयोजित की गई। ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों बाहरी फेरी वालों एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकतानुसार उनका सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया गया। किसी भी अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *