Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार में घनसाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त नत्थी सिंह को 12 सितंबर 2026 को चमियाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नत्थी सिंह लंबे समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था जिसके चलते न्यायालय की ओर से उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। घनसाली पुलिस टीम ने वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ्तार किया और नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त नत्थी सिंह पुत्र दर्शन सिंह ग्राम कोटगा पट्टी केमर थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल का निवासी है। टिहरी पुलिस की ओर से न्यायालय से जारी वारंटों की तामील करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शशिकांत और हेड कांस्टेबल मनोज शर्मा थाना घनसाली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *