Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। 13 सितंबर को दिन में करीब पौने दो बजे डायल-112 के माध्यम से ग्राम स्यालसू के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार तिलवाड़ा से तूनेटा की ओर जा रही स्कूटी UK-13-A-5604 सड़क किनारे खाई में गिर गई थी। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जखोली अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और एसडीआरएफ टीम के सहयोग से घायल युवक को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचना दी। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की पहचान सचिन पुत्र मुरारी लाल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलवाड़ा जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *