Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खिलाफ लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और वाहन चेकिंग के माध्यम से चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सूचना मिलने के कुछ ही घंटों में आरोपियों तक पहुंच बनाई। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं का आपराधिक इतिहास सामने आया है। 11 सितंबर 2026 को राजीव कुमार पुत्र स्व.जग्गन निवासी वार्ड नंबर 02 सीमली थाना लक्सर ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UK08A53656 चोरी होने की सूचना दी थी। इसी दिन गोविन्द पुत्र सरदार सिंह निवासी तुगलपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार ने अपनी HF Deluxe मोटरसाइकिल UK17H0961 चोरी होने की सूचना दी। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को जल्द घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ क्षेत्र के डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्सर क्षेत्र से जिशान और अहसान को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी की घटनाओं से संबंधित मोटरसाइकिलों सहित कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। आरोपी अहसान का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिशान पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम धनपुरा बड़ी मस्जिद के पास थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष और अहसान पुत्र फुरकान निवासी वार्ड नंबर 05 लक्सरी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में पहली मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAR080JHJ03562 और इंजन नंबर HR10AGJHJA3176 है जो राजीव कुमार की चोरी हुई मोटरसाइकिल से संबंधित है। दूसरी HF Deluxe UK17H0961 है जिसका चेसिस नंबर MBLHA7159J9C04105 है और यह गोविन्द की चोरी हुई मोटरसाइकिल से संबंधित है। इसके अलावा चेसिस नंबर MBLHAW082KHJ38362 वाली एक मोटरसाइकिल पंजीकरण नंबर HR08U4616 वाली मोटरसाइकिल का केवल ढांचा और चेसिस नंबर MBLHA10EJ8HM09330 वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जिशान के पूर्व आपराधिक इतिहास में थाना पथरी से वर्ष 2026 का एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी अहसान के खिलाफ कोतवाली लक्सर में वर्ष 2023 से 2025 के बीच चोरी चोरी का सामान रखने और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल छह मामले दर्ज रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी चौकी प्रभारी कस्बा लक्सर उप निरीक्षक समीप पाण्डेय उप निरीक्षक आशीष भट्ट हेड कांस्टेबल शमशेर खान कांस्टेबल मनोज शर्मा और सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *