Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में 8 से 11 सितंबर तक आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीनगर के रहने वाले आशु तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में आशु तोमर ने 265 किलोग्राम की शानदार डेडलिफ्ट लगाकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन से श्रीनगर और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। श्रीनगर पहुंचने पर रविवार को आशु तोमर का फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उनके पड़ोस में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने बताया कि आशु के श्रीनगर पहुंचने पर उनकी मां दादी और नानी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। छोटे भाई सावन तोमर और उनके दोस्तों ने भी आशु का भव्य तरीके से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *