Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितंबर को भव्य एवं जनसेवा के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर 13 सितंबर 2026 को महानगर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में हुई जिसमें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर को देहरादून के रेंजर मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें महानगर से करीब 9 से 10 हजार युवा कार्यकर्ता पदाधिकारी बुद्धिजीवी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर जनसेवा सामाजिक सरोकार और जरूरतमंदों की सहायता के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकसित उत्तराखंड की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में अनेक योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को लाभ पहुंचाने का काम किया है और उत्तराखंड की अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जन्मदिवस युवा साथियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिला है जिसके माध्यम से उत्तराखंड ने विकास की गति को लगातार आगे बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में समाज में अभियान के तौर पर मनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए 16 सितंबर को जन्मदिवस को सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल मधु भट्ट श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला अशोक वर्मा हरीश डोरा सुनील उनियाल गामा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी सुरेंद्र राणा जगदीश सेमवाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम संदीप बिजलवान मनीष पाल श्रेय नौटियाल सहित महानगर के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *