Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कोतवाली कीर्तिनगर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय मालखाना शस्त्रागार हवालात बैरक मैस महिला हेल्प डेस्क सीसीटीएनएस कार्यालय संतरी ड्यूटी तथा साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं वांछित आरोपियों और वारंटों के अनुपालन की समीक्षा की गई। एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में प्रभावी गश्त संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी और अपराधों की रोकथाम के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *