प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12.08 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक बिक्री से प्राप्त 1,200 रुपये की नगदी एचएमडी कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में 13 सितंबर 2026 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा बंदा नंबर 9 सुमननगर तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सलेमपुर की ओर से आ रही एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 08 BJ 1631 को रोककर उसके चालक मुन्तहिर पुत्र शहीद निवासी ग्राम गढ़ नंबर 01 पोस्ट मीरपुर थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 44 वर्ष को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत करीब 36 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त स्मैक की बिक्री से प्राप्त 1,200 रुपये की नगदी एचएमडी कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त स्मैक रहमतपुर निवासी एक महिला से लेकर आया था तथा उसे बेचने जा रहा था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह कुछ स्मैक बेचकर 1,200 रुपये प्राप्त कर चुका था। पूछताछ में सामने आई महिला के संबंध में पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में रानीपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है। बरामदगी में 12.08 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये है 1,200 रुपये नगद एचएमडी कंपनी का एक मोबाइल फोन तथा UK 08 BJ 1631 नंबर की एक्टिवा स्कूटी शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी सुमननगर पुनीत दनौसी उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय कांस्टेबल महेन्द्र तोमर और कांस्टेबल हरीश राणा शामिल रहे।
