प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 59 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा तथा जुआ-सट्टा आदि की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों और थाना अध्यक्षों को अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 13 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ला मालियान से सागर पुत्र तेजपाल निवासी मोहल्ला मालियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 59 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।
