प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। 14 सितंबर 2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति द्वारा गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 14 सितंबर को ही घटना में शामिल आरोपी को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में ले लिया। आरोपी अत्मलपुर बौगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रेस नोट में आरोपी का नाम उपलब्ध नहीं कराया गया है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी सहायक उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल गम्भीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह शामिल रहे।
