प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने बीएचईएल क्षेत्र में चोरी की तैयारी कर रहे तीन संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद किए। पुलिस की सक्रियता से चोरी की बड़ी घटना होने से टल गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम 14 सितंबर 2026 की रात गश्त और पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों की आड़ में तीन व्यक्ति बैठे हैं। उनके पास कुछ संदिग्ध औजार हैं और वे बीएचईएल क्षेत्र में घरों में चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों में छिपकर बैठे तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरणों में एक लोहे की हथौड़ी लोहे की सरिया का एक टुकड़ा एक लोहे की छेनी और एक प्लास बरामद किया। पूछताछ में तीनों संदिग्धों ने बताया कि वे नशा करने के आदी हैं और नशे के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। इसी कारण वे हथौड़ी छेनी सरिया और प्लास लेकर बीएचईएल क्षेत्र में चोरी करने पहुंचे थे। तीनों वहां बैठकर किसी बंद दुकान या घर में चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर चोरी की योजना बनाने और चोरी के उपकरण बरामद होने के मामले में कार्रवाई की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में आकाश उर्फ पतूडी पुत्र लालू निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र 26 वर्ष सुमित पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुंवर बथुआं थाना फुलौरिया जिला गोपालगंज बिहार हाल पता पप्पू चौहान का किरायेदार सम्राट मार्केट थाना सिडकुल उम्र 19 वर्ष तथा शिवकुमार उर्फ शिवा पुत्र सुखवीर निवासी शेर नगर नरेनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता पप्पू चौहान का किरायेदार सम्राट मार्केट थाना सिडकुल उम्र 19 वर्ष शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश उर्फ पतूडी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना सिडकुल हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट वर्ष 2024 में थाना सिडकुल हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट वर्ष 2025 में थाना सिडकुल हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट वर्ष 2026 में थाना ज्वालापुर हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट तथा वर्ष 2026 में थाना सिडकुल हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले दर्ज रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी चौकी प्रभारी सुमननगर सहायक उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल हेड कांस्टेबल जगदेव कांस्टेबल विवेक गुसांई कांस्टेबल प्रेम सिंह दानू और कांस्टेबल सर्वजीत सिंह शामिल रहे।
