Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला योजना समिति एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी सूचना के अनुसार पूर्व में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। अंतिम मतदाता सूची में जनपद हरिद्वार के नगर निगम हरिद्वार नगर निगम रुड़की नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर पाडली गुर्जर रामपुर मंगलौर भगवानपुर और लक्सर के साथ ही नगर पंचायत इमलीखेड़ा झबरेड़ा लंढौरा पिरान कलियर तथा गंगनहर सहित संबंधित स्थानीय निकायों के निर्वाचित सभासदों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। यह अंतिम मतदाता सूची जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 की आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *