Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल की देवप्रयाग विधानसभा में 7.650 किलोमीटर लंबे सिलेथी–पंवार गांव मोटर मार्ग के स्टेज-I एवं स्टेज-II तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। मोटर मार्ग के निर्माण और आगामी पांच वर्षों के अनुरक्षण के लिए 883.88 लाख रुपये यानी करीब 8.84 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क के बनने से गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती है। सिलेथी–पंवार गांव मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी तथा रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क संपर्क को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत पिंकी लीगवाल और जे.पी.चंद सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की स्वीकृति और शिलान्यास के लिए विधायक विनोद कंडारी एवं सरकार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *