प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 92 पव्वे मैकडॉवल्स शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान राहुल कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम पुनाड़ कोतवाली रुद्रप्रयाग जनपद रुद्रप्रयाग उम्र 26 वर्ष को मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 92 पव्वे मैकडॉवल्स शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली अगस्त्यमुनि में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले में अभियुक्त के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश रावत हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह शामिल रहे। सभी कोतवाली अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
