Spread the love

पौड़ी पुलिस ने 3.5 लाख रु.कीमत की 11.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 नशा तस्कर दबोचे भेजा सलाखों के पीछे

प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21जून 2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा पराग डेरी पौड़ी रोड उफल्डा के पास दो व्यक्तियों ललित सिंह,निवासी चमोली व राजू कार्की,निवासी सतपुली कब्जे से क्रमशः 5.75 ग्राम एवं 5.68 ग्राम (कुल 11.43 ग्राम) अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तो को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा स्मैक को बरैली व देहरादून से श्रीनगर में कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में छात्रों को सप्लाई करने के लिए लाई गयी है। दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुकतों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम,
उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट,उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला,मुख्य आरक्षी 82 ना.पु.मनोज बामसुवाल-सीआईयू,मुख्य आरक्षी हरीश कुमार-सीआईयू,मुख्य आरक्षी 244 ना.पु.हर्षवर्धन राणा,मुख्य आरक्षी 116 ना.पु.सन्दीप चौहान,आरक्षी 377 ना.पु. मुकेश आर्य सीआईयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp