प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर गढ़वाल के होनहार छात्र शाश्वत भट्ट का चयन प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के लिए हुआ है। शाश्वत भट्ट को 18 सितंबर को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शाश्वत भट्ट का चयन पूरे प्रदेश से ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर उनके द्वारा लिखे गए उत्कृष्ट निबंध के आधार पर किया गया है। इस उपलब्धि के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपनी विधानसभा क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित होने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने शाश्वत भट्ट की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत रचनात्मक सोच और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनकी सकारात्मक दृष्टि का परिणाम बताया है। विद्यालय परिवार का कहना है कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र का चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शाश्वत भट्ट की इस उपलब्धि में रेनबो पब्लिक स्कूल के शिक्षक परिवार के मार्गदर्शन और समर्पण की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ समाज और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर सोचने तथा अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शाश्वत का चयन इसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाश्वत भट्ट को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह है। विद्यालय परिवार ने शाश्वत भट्ट को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों से भी शाश्वत को शुभकामनाएं देने का आग्रह किया गया है।
