प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनपद रुद्रप्रयाग में न्याय पंचायत स्तर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए सूचना विभाग में पंजीकृत छह सांस्कृतिक दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा ने बताया कि जनपद में सूचना विभाग में कुल छह सांस्कृतिक दल पंजीकृत हैं। इन दलों द्वारा आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निर्धारित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्सव ग्रुप उत्तराखंड द्वारा गुप्तकाशी नाला नारायणकोटी शेरसी बडासू फाटा जामू सीतापुर सोनप्रयाग गौरीकुंड त्रियुगीनारायण तोषी व ब्यूंगगाड़ में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एक्सेल डेवलपमेंट एंड एजुकेशन दल द्वारा महरगांव पुजारगांव बधाणी थापला मरगांव सकलाना तुनेटा मयाली व नंदवाणगांव में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसी तरह देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच द्वारा किणजाणी जबडीसेम जावड़ी मोली भीरी परकंडी गिंवाला व पिल्लू में जय मां हरियाली सांस्कृतिक कला मंच द्वारा गडोरा पोखरी कांडा भुनका तिलणी व सुमेरपुर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मद्महेश्वर घाटी लोक संस्कृति कलामंच द्वारा जालतल्ला कुणजेठी भैंसारी कालीमठ मनसूना व दिलमी में तथा बच्छणस्यूं मंडाण ग्रुप द्वारा बरसूड़ी कांडई पिपली छतोड़ा रामपुर बाड़व व रामपुर गांव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इन सांस्कृतिक दलों द्वारा निर्धारित स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करना है।
