Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनसेवा सुशासन और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद चमोली में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चमोली स्थित अलकनंदा नदी तट पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी जनजागरूकता और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन जनपद के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों नदी तटों जलाशयों अमृत सरोवरों जन औषधि केंद्रों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर चमोली स्थित अलकनंदा स्नान घाट सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों ने जनसेवा सामाजिक सहभागिता स्वच्छता सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प के साथ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी के माध्यम से सेवा सुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही जनजागरूकता स्वच्छता सेवा सामाजिक सहभागिता और नवाचार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ आम नागरिकों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना भी है। इसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर जनकल्याणकारी योजनाओं सेवाओं तथा सरकार की विभिन्न पहलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया मेरे सपनों का भारत सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा सेवा की कहानी सेवा ज्योति कलश यात्रा सेवा मेरा योगदान सेवा सेतु अभियान सेवा के रंग राष्ट्र के संग सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज तथा सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से मंदिरों और पवित्र नदी तटों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ समाज के वरिष्ठजनों महिलाओं युवाओं और आम नागरिकों का आशीर्वाद एवं सहभागिता प्राप्त करने का संदेश दिया गया है। अभियान के आगामी कार्यक्रमों में भी स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि सेवा सुशासन और जनकल्याण की भावना गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे। इस अवसर पर दर्जा मंत्री हरक सिंह नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्तवाल भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश परियोजना निदेशक आनंद सिंह उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन महिलाएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *