Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कनखल पुलिस ने व्यापारी के साथ मारपीट कर तमंचे के दम पर स्कूटी लूटने की घटना में शामिल फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 17 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान बैरागी कैंप से पकड़ा। घटना के बाद से आरोपी जून माह से लगातार छिपता फिर रहा था। पुलिस टीम ने बारीकी से सुरागरसी और पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से लेकर लक्सर तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मिली जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंची। 30 जून 2026 को कनखल निवासी दीपक सिंघल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के दम पर उनके साथ मारपीट करते हुए उनकी स्कूटी लूट ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से लेकर लक्सर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। लगातार प्रयासों के बाद कनखल पुलिस टीम ने 17 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान बैरागी कैंप से आरोपी मन्नु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी मन्नु पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम भुरना थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी इसी लूट की घटना से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला कांस्टेबल अरविन्द नौटियाल और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *